Yamuna Nagar News: जिले के 35 निजी स्कूलों पर कार्रवाई के लिए दी शिकायत

जगाधरी। निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में अभिभावक सेवा मंच के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मिला और उन्हें 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसमें मंच की ओर से निजी स्कूलों की मनमानी, निरीक्षण के दौरान मिली कमियां और विभाग की जांच रिपोर्ट भी शामिल है। मंच के सदस्यों ने जांच में दोषी मिले जिले के 35 निजी स्कूलों पर कार्रवाई की मांग की। अभिभावक सेवा मंच के जिलाध्यक्ष शैंकी गुप्ता ने शिक्षा मंत्री के सामने री-एडमिशन के मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि निदेशालय ने छठी, नौवीं, और 11वीं में री-एडमिशन चार्जर्स लेने की बात मानी गई है। स्कूल के पहले दिन ही निजी स्कूल हजारों रुपये वसूल लेते हैं। इसके बाद हर माह सभी खर्चों को ध्यान रखते हुए अभिभावक कंपोजिट फीस जमा करवाते हैं। संजय मित्तल और विपिन गुप्ता ने कहा कि स्कूल तय मानकों से कहीं अधिक फीस बढ़ोतरी की गई है। नियमानुसार फार्म छह में पिछले साल से पांच प्रतिशत और केंद्रित उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर 5.13 से 10.13 प्रतिशत से अधिक फीस बढ़ाई नहीं जा सकती है। वहीं निजी स्कूल इसमें अपनी मनमानी कर रहे हैं। इसके अलावा एनसीईआरटी के बजाए निजी प्रकाशकों की पुस्तकों से पढ़ाई करवाने का मामला भी शिक्षामंत्री के सामने रखा। महेंद्र मित्तल ने निजी स्कूल में हमारी मातृ भाषा हिंदी बोलने पर सजा व जुर्माने को भाषा का अपमान बताया। उन्होंने कहा की अन्य भाषा सीखनी भी अच्छी बात है। लेकिन मातृ भाषा बोलने पर दंड देना गलत है। महेंद्र मित्तल ने कहा कि जिस तरह स्कूल बस का रंग पीला होता है, उसी तरह सभी स्कूलों की वर्दी भी एक होनी चाहिए। इस दौरान शैंकी गुप्ता, विपिन गुप्ता, संदीप सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद--------

#ComplaintGivenForActionAgainst35PrivateSchoolsOfTheDistrict #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 01:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: जिले के 35 निजी स्कूलों पर कार्रवाई के लिए दी शिकायत #ComplaintGivenForActionAgainst35PrivateSchoolsOfTheDistrict #VaranasiLiveNews