Una News: देहलां में एंबुलेंस और ट्रैक्टर की टक्कर
ऊना। ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को देहलां गांव के समीप एक एंबुलेंस और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के कारण सड़क पर करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोअर कोटलां निवासी एक एंबुलेंस संचालक ने मरीज को लेने के लिए अपने चालक को मैहतपुर की ओर भेजा था। इसी दौरान देहलां गांव के पास एंबुलेंस की सामने से आ रहे ट्रैक्टर के साथ भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर बाधित यातायात को सुचारु करवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली। बाद में एंबुलेंस और ट्रैक्टर चालक के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया।पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई। दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 19, 2026, 23:43 IST
Una News: देहलां में एंबुलेंस और ट्रैक्टर की टक्कर #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
