Panipat News: नीट परीक्षा केंद्र के बाहर स्कॉर्पियो की टक्कर से कोचिंग कर्मी गंभीर घायल

समालखा। बापौली रोड पर बिहौली गांव स्थित केवीएस (केंद्रीय विद्यालय) स्कूल के सामने रविवार को सड़क हादसे में एक कोचिंग सेंटर कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। गोहाना मोड़ स्थित निजी कोचिंग संस्थान का कर्मचारी ताहिर परीक्षा केंद्र के बाहर अपने साथियों के साथ प्रचार सामग्री बांट रहा था। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी और चालक वाहन सहित मौके से भाग गया।हादसे में ताहिर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत समालखा के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल ताहिर मूल रूप से बिहार के रहने वाला हैं और वर्तमान में पानीपत की खटीक बस्ती में किराये पर रहते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।---करहंस के पास दो कारें भिड़ीं, तारा एंक्लेव के सामने कैंटर का टायर फटासमालखा। रविवार को जीटी रोड पर दो अलग-अलग सड़क हादसे सामने आए। पहला हादसा करहंस गांव के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार के कारण दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा, हालांकि कार सवार सुरक्षित बताए गए हैं।वहीं, सुबह तारा एंक्लेव के सामने एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब हाईवे पर चल रहे एक कैंटर का अचानक टायर फट गया। टायर फटने से चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कैंटर बीच सड़क पर घूम गया। गनीमत रही कि उस समय पीछे से कोई तेज रफ्तार वाहन नहीं आ रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

#CoachingCenterEmployeeCriticallyInjuredAfterBeingHitByAScorpioOutsideTheNEETExamCenter. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 22, 2026, 02:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: नीट परीक्षा केंद्र के बाहर स्कॉर्पियो की टक्कर से कोचिंग कर्मी गंभीर घायल #CoachingCenterEmployeeCriticallyInjuredAfterBeingHitByAScorpioOutsideTheNEETExamCenter. #VaranasiLiveNews