Gurugram News: दिवाली पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मानेसर। दिवाली के अवसर पर वार्ड-8 स्थित श्री मौनी बाबा गोशाला में एक एनजीओ की टीम ने स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान लोगों को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल दिवाली मनाने का संदेश दिया गया। टीम के सदस्यों ने लोगों को गोबर से बने दीये और अन्य सामान इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि गोबर के दीयों से पर्यावरण साफ रखने में मदद मिलती है। लोगों को प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई। टीम ने घरों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग रखने की जानकारी दी। गीले और सूखे कचरे को अलग रखने से उसका सही निपटान होता है। कार्यक्रम के माध्यम से समझाया गया कि छोटी अच्छी आदतें शहर को साफ रख सकती हैं। संवाद

#CleanlinessAwarenessProgramOrganizedOnDiwali #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 16:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: दिवाली पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित #CleanlinessAwarenessProgramOrganizedOnDiwali #VaranasiLiveNews