Chardham Yatra 2026: हाईवे पर रात को वाहनों का संचालन रहेगा प्रतिबंधित, आयुक्त गढ़वाल ने जारी किए आदेश
चारधाम यात्रा के दौरान हाईवे पर रात को वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान सिर्फ ट्रक व अन्य भारी वाहन ही संचालित होंगे। आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यात्री वाहन सुबह चार बजे से रात 10 बजे तक ही संचालित होंगे। रात दस बजे के बाद सुबह चार बजे तक किसी भी यात्री वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस, प्रशासन व संबंधित विभाग को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। ये भी पढे़ंJollygrant:आपसी विवाद के बाद पत्नी पर किए चाकू से वार, उपचार के दौरान महिला की मौत, आरोपी पति गिरफ्तार साथ ही हाईवे पर भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व आपातकालीन सेवाओं को सक्रीय रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करते हुए यात्रा करें, ताकि उनकी यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
#CityStates #Chamoli #Dehradun #Uttarakhand #ChardhamYatra2026 #ChardhamYatra #CharDhamYatraRoute #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 17:06 IST
Chardham Yatra 2026: हाईवे पर रात को वाहनों का संचालन रहेगा प्रतिबंधित, आयुक्त गढ़वाल ने जारी किए आदेश #CityStates #Chamoli #Dehradun #Uttarakhand #ChardhamYatra2026 #ChardhamYatra #CharDhamYatraRoute #VaranasiLiveNews
