Chamba News: फील्ड प्रशिक्षकों को दिया जनगणना का प्रशिक्षण
चंबा। बचत भवन में जनगणना-2027 के लिए मंगलवार को प्रशिक्षण शिविर हो गया। इस मौके पर जिले में नियुक्त 32 फील्ड प्रशिक्षकों को तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं पर जानकारी दी गई। इसी के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से की जा रही है। व्यक्ति एचएलओ मोबाइल एप और वेब पोर्टल www.census.gov.in/se के माध्यम से अपनी जानकारी 1 से 15 जून तक स्वयं प्रस्तुत कर सकेंगे। 16 जून से 15 जुलाई के मध्य मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले अधिकारियों से कहा कि वे मात्र जानकारी एकत्र करने वाले ही नहीं बल्कि देश के विकास की बुनियादी नींव को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कारक हैं। इस जनगणना के आधार पर ही देश के विकास के लिए नीति निर्माण का कार्य किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में बतौर मास्टर ट्रेनर कपिल, डाॅ. अजय कुमार और उत्कर्ष यादव जनगणना संबंधी आवश्यक पहलुओं पर फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। जनगणना से संबंधित जानकारी पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।
#CensusTrainingGivenToFieldInstructors #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 16:15 IST
Chamba News: फील्ड प्रशिक्षकों को दिया जनगणना का प्रशिक्षण #CensusTrainingGivenToFieldInstructors #VaranasiLiveNews
