Kangra News: अवैध रूप से लकड़ी ले जाने पर कैंटर जब्त
डमटाल (कांगड़ा)। वन परिक्षेत्र इंदौरा के तहत अवैध रूप से लकड़ी से भरी कैंटर को पकड़ा है। वन परिक्षेत्र अधिकारी भदरोया हमीद ने बताया के वन रक्षक विशाल वर्मा और वन मित्र लक्ष्मण सिंह इंदौरा क्षेत्र के मंड क्षेत्र में गश्त पर थे। गश्त के दौरान गांव मंड मझवां मोड़ पर एक पंजाब नंबर की कैंटर रोका गया तो इसमें विभिन्न प्रजाति की लकड़ी पाई गई। पूछताछ करने पर ट्रक चालक सुरजीत सिंह निवासी त्योडा तहसील इंदौरा कैंटर में भरी लकड़ी से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके चलते चालक पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। कैंटर को भदरोया वन परिक्षेत्र के परिसर में लाया गया है। कुछ दिनों में अवैध तौर पर लकड़ी से भरे वाहन को जब्त करने का चौथा मामला है। संवाद
#CanterSeizedForIllegallyCarryingTimber #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 14, 2026, 18:44 IST
Kangra News: अवैध रूप से लकड़ी ले जाने पर कैंटर जब्त #CanterSeizedForIllegallyCarryingTimber #VaranasiLiveNews
