सिकंदराराऊ: मिट्टी भरे डंपरों से नहर की पुलिया टूटी, 800 बीघा धान जलमग्न, फसल बर्बादी के कगार पर किसान
सिकंदराराऊ क्षेत्र अंतर्गत अलीगढ़ रोड पर पहाड़पुर, हुसैनपुर के पास नहर की पुलिया टूटने से लगभग 800 बीघा धान की फसल में पानी भर गया है। इससे खेतों में खड़ी और गहाई के लिए कटी फसल के बर्बाद होने के कगार पर है। खेतों में पानी भरता देख किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों के अनुसार, हाईवे निर्माण कार्य के दौरान डंपरों की लगातार आवाजाही से नहर की पुलिया जमीन में धंसकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। कई दिन से नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण आसपास के खेतों में फैल गया है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए ग्राम प्रधान हरेंद्र यादव ग्रामीणों के साथ एसडीएम धर्मेंद्र सिंह चौहान के पास पहुंचे। उन्होंने मामले की शिकायत की और जल्द समाधान की मांग की। ग्रामीण धर्मवीर यादव ने कहा कि पटरी पर पहले की तरह खिड़की वाली पुलिया बनानी पड़ेगी। तभी पानी का सही उपयोग हो पाएगा, अन्यथा इसी तरह फसल के खराब होने का खतरा मंडराता रहेगा। एसडीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए नायब तहसीलदार को मौके पर भेजकर क्षति का आकलन कराया जाएगा। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि क्षतिग्रस्त पुलिया को नए सिरे से बनवाया जाएगा। फसल के नुकसान का आकलन कर जल्द शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
#CityStates #Hathras #UttarPradesh #CanalCulvertBroken #HighwayConstructionDumperMovement #SikandraRao #Paharpur #Husainpur #HathrasNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 26, 2026, 11:08 IST
सिकंदराराऊ: मिट्टी भरे डंपरों से नहर की पुलिया टूटी, 800 बीघा धान जलमग्न, फसल बर्बादी के कगार पर किसान #CityStates #Hathras #UttarPradesh #CanalCulvertBroken #HighwayConstructionDumperMovement #SikandraRao #Paharpur #Husainpur #HathrasNews #VaranasiLiveNews
