Kangra News: ढाटी पुल के पास खड्ड में मिला लापता महिला का शव
डरोह (कांगड़ा)। पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत क्षेत्र में एक दिन पहले लापता हुई एक महिला का शव मंगलवार को ढाटी पुल के पास खड्ड से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पालमपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में मौत को लेकर किसी प्रकार का संदेह सामने नहीं आया है।पुलिस के अनुसार पंचायत भौड़ा के लौंटी निवासी सुरेश कुमार ने छह जुलाई को अपनी माता उषा उर्फ ओखां देवी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया था कि सोमवार सुबह उनकी माता घर से किसी काम के लिए निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत की।मंगलवार सुबह ग्रामीणों को ढाटी पुल के पास खड्ड के किनारे चप्पलें पड़ी हुई मिलीं, जिसकी पहचान परिजनों ने लापता उषा देवी के रूप में की। इसके बाद जब ग्रामीणों ने नदी के आसपास तलाश शुरू की तो ढाटी गांव के पास खड्ड में उनका शव बरामद हो गया। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है और इस संदर्भ में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 19:44 IST
Kangra News: ढाटी पुल के पास खड्ड में मिला लापता महिला का शव #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
