Meerut News: एचटी लाइन के खंभे पर फंदे से लटका युवक का शव

नोट- सोनभद्र जनपद के ध्यानार्थ----------------- सोनभद्र निवासी युवक हाईटेंशन लाइन की निगरानी करता था, जांच में जुटी पुलिससंवाद न्यूज एजेंसीहस्तिनापुर(मेरठ )। कस्बे की शकुंतला कॉलोनी के समीप जंगल क्षेत्र में स्थित हाईटेंशन लाइन के खंभे पर एक युवक का शव फंदे से लटका मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज निवासी रामलाल (26) पुत्र भगवान दास के रूप में हुई है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या से जुड़ा मान रही है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।हस्तिनापुर थाना पुलिस के अनुसार, रामलाल विद्युत विभाग की हाईटेंशन लाइन के ठेकेदार के अधीन कार्य करता था। वह पिछले कुछ दिनों से हस्तिनापुर क्षेत्र में रहकर लाइन की निगरानी कर रहा था। मंगलवार सुबह उसका शव शकुंतला कॉलोनी से कुछ दूरी पर स्थित हाईटेंशन लाइन के खंभे पर गमछेनुमा कपड़े के फंदे से लटका मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।शव को नीचे उतारने के बाद पुलिस ने तलाशी ली, जिसमें उसकी जेब से एक टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ। मौके पर कोई पहचान पत्र नहीं मिलने के कारण प्रारंभ में तत्काल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के लोगों और संबंधित कर्मचारियों से जानकारी जुटाई, जिसके बाद उसकी पहचान रामलाल के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने ठेकेदार को सूचना देकर मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगरहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों को सूचना दे दी गई है, जाे मेरठ के लिए चल दिए है।-------------

#BodyOfAYoungManFoundHangingFromAnHTLinePole #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 16, 2026, 22:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: एचटी लाइन के खंभे पर फंदे से लटका युवक का शव #BodyOfAYoungManFoundHangingFromAnHTLinePole #VaranasiLiveNews