Kangra News: महिला वर्ग में ब्लू ने बनाई फाइनल में जगह, पुरुष वर्ग में पर्पल की दमदार जीत

धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में चल रही सीनियर टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में बुधवार को महिला और पुरुष वर्ग के अहम मुकाबले खेले गए। महिला वर्ग में टीम ब्लू ने टीम येलो को 21 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना पहले ही क्वालीफाई कर चुकी टीम रेड से होगा। वहीं पुरुष वर्ग में टीम पर्पल ने टीम ब्लू को सात विकेट से हराकर जीत दर्ज की, वीरवार को पुरुष वर्ग में दोनों सेमीफाइनल मुकाबले होंगे।बुधवार को महिला वर्ग के मुकाबले में टीम येलो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ब्लू ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 154 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। सोनल ने 50 गेंदों में 63 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कशिश वर्मा ने 52 गेंदों में 55 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कप्तान रिंकल पांडे ने अंत में नाबाद 10 रन जोड़कर स्कोर 154 तक पहुंचाया।155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम येलो निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 133 रन ही बना सकी। कप्तान देवांशी वर्मा ने 59 रन की जुझारू पारी खेली, जबकि नीना चौधरी (19) और अहाना शर्मा (13) ने भी योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं। ब्लू ने 21 रन से मुकाबला जीतकर महिला वर्ग के फाइनल में जगह बना ली, जहां उसका मुकाबला टीम रेड से होगा।उधर, पुरुष वर्ग के लीग मुकाबले में टीम पर्पल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए टीम ब्लू को 20 ओवर में 141 रन पर समेट दिया। ब्लू की ओर से एकांत सेन ने 42, निखिल गांगटा ने 29 और अंकुश कृष्ण ठाकुर ने 21 रन बनाए। पर्पल के अविकास ने 21 रन देकर पांच विकेट झटके, जबकि कपिल देव ने तीन विकेट हासिल किए।जवाब में टीम पर्पल ने 17.2 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विकेटकीपर बल्लेबाज अंकुश बैंस ने 53 गेंदों में नौ चौकों और पांच छक्कों की मदद से 90 रन की विस्फोटक पारी खेली। अभिमन्यु राणा ने 27 और कप्तान आकाश वशिष्ठ ने नाबाद 14 रन बनाकर टीम को सात विकेट से जीत दिलाई।आज पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलेवीरवार को पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में टीम रेड और टीम येलो आमने-सामने होंगी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में टीम पर्पल और टीम ब्लू के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इन दोनों मुकाबलों के विजेता टीमें 11 जुलाई को फाइनल में खिताब के लिए भिड़ेंगे। वहीं महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला टीम रेड और टीम ब्लू के बीच खेला जाएगा। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में चैलेंजर ट्राफी के मैच में बल्लेबाजी करते हुए पर्पल टीम के बल्लेबा धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में चैलेंजर ट्राफी के मैच में बल्लेबाजी करते हुए पर्पल टीम के बल्लेबा

#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 17:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: महिला वर्ग में ब्लू ने बनाई फाइनल में जगह, पुरुष वर्ग में पर्पल की दमदार जीत #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews