Kangra News: गगल में स्टोर के बाहर से बाइक चोरी

गगल (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत गगल बाजार में एक स्टोर के पास खड़ी बाइक के चोरी होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता गौतम ने बताया कि उनके दोस्त अंकुश ने सोमवार शाम को गगल बाजार स्थित एक स्टोर के पास बाइक खड़ी की थी। मंगलवार सुबह देखा तो बाइक वहां पर नहीं थी। इस बारे में पुलिस थाना गगल में शिकायत दर्ज कराई गई है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं है। पुलिस थाना प्रभारी ऊधम सिंह ने बताया कि बाइक चोरी की शिकायत उनके पास आई है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और पुलिस जल्द शातिरों तक पहुंचेगी। संवाद

#KangraNewsHpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 22, 2026, 01:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Kangra news hp news



Kangra News: गगल में स्टोर के बाहर से बाइक चोरी #KangraNewsHpNews #VaranasiLiveNews