Roorkee News: पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाइक सीज

दीपावली पर्व के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मुख्य बाजार क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पटाखों जैसी तेज आवाज निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को सीज किया गया। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चार बाइक सवारों के चालान किए गए।कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस की टीम ने मुख्य बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत चार बाइक सवारों के चालान कर दो हजार रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया। इसके अलावा छह व्यक्तियों के चालान कर 1500 रुपये का शुल्क वसूला गया। पुलिस ने कुल 10 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 3500 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला।

#BikeMakingFirecracker-likeSoundSeized #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 19:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Roorkee News: पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाइक सीज #BikeMakingFirecracker-likeSoundSeized #VaranasiLiveNews