Bihar: महिला अमीन की संदिग्ध मौत से सनसनी! मकान में फंदे से लटका मिला शव, जांच के लिए बनी विशेष टीम
बिहार के खगड़िया जिले में कार्यरत महिला अमीन का शव बुधवार को उनके किराये के मकान में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। 2023 में अमीन पद पर हुआ था चयन मृतका कटिहार जिले के समेली थाना क्षेत्र के कोठिया वार्ड संख्या-4, चकला मौला नगर पंचायत की रहने वाली थीं। वर्ष 2023 में उन्होंने अमीन की परीक्षा पास की थी और इसके बाद उनका चयन इस पद पर हुआ था। परिवार के अनुसारमृतका तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं। उनके पिता खेती करने के साथ-साथ टेंट और डेकोरेशन का काम भी करते हैं। उनका छोटा भाई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है, जबकि छोटी बहन इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। मौके पर पहुंचे कई प्रशासनिक अधिकारी घटना की गंभीरता को देखते हुए गोगरी एसडीओ संजय कुमार, डीसीएलआर राजकुमार, गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर, अंचल अधिकारी आमिर हुसैन और गोगरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस को सभी संभावित पहलुओं से जांच करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें:भाजपा ने जन सुराज पर लगाया फर्जी मतदान की कोशिश का आरोप, प्रशासन से क्या मांग कर दी एफएसएल टीम जुटाएगी वैज्ञानिक साक्ष्य पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई है। साथ ही वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। मृतका ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच टीम उनके व्यक्तिगत, पारिवारिक और पेशेवर जीवन से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।
#CityStates #Crime #Bihar #Munger #बरखारानी #महिलाअमीनमौत #खगड़ियासमाचार #गोगरीन्यूज #कटिहारसमाचार #अमीनबरखारानी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 29, 2026, 20:18 IST
Bihar: महिला अमीन की संदिग्ध मौत से सनसनी! मकान में फंदे से लटका मिला शव, जांच के लिए बनी विशेष टीम #CityStates #Crime #Bihar #Munger #बरखारानी #महिलाअमीनमौत #खगड़ियासमाचार #गोगरीन्यूज #कटिहारसमाचार #अमीनबरखारानी #VaranasiLiveNews
