Bihar: बेटी को पुलिस नौकरी दिलाने का सपना दिखा 10 लाख की ठगी! पैसे वापस मांगने पर मिली जान से मारने की धमकी

जमुई जिले के खैरा में पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर 10 लाख रुपये ठगने का आरोप सामने आया है। कोड़वाडीह गांव निवासी मोहन तांती ने खैरा थाना में आवेदन देकर लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी निवास कुमार तांती और उनकी पत्नी संगीता देवी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित मोहन तांती के अनुसार, 5 अप्रैल 2025 को निवास कुमार तांती उनके घर पहुंचे थे। बातचीत के दौरान उन्होंने पुलिस विभाग में अपनी अच्छी पहुंच होने का दावा करते हुए मोहन तांती की पुत्री माधुरी कुमारी को पुलिस में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके बदले उन्होंने 10 लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि निवास कुमार ने अपनी पत्नी संगीता देवी का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने भी पैसे देकर नौकरी हासिल की थी और उसी तरह माधुरी कुमारी की नियुक्ति भी सुनिश्चित करवा दी जाएगी। नकद और बैंक खातों के जरिए पहुंची पूरी रकम इन दावों पर विश्वास कर मोहन तांती ने शुरुआत में दो लाख रुपये नकद दे दिए। इसके बाद आरोपी के कहने पर अलग-अलग तिथियों में शेष राशि भी भेजी गई। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने अपने पुत्र रणधीर कुमार, दामाद, भतीजे तथा अन्य परिजनों के मोबाइल नंबरों और बैंक खातों के माध्यम से कुल आठ लाख रुपये और हस्तांतरित किए। इस तरह आरोपी दंपति को कुल 10 लाख रुपये का भुगतान किया गया। मोहन तांती ने बताया कि काफी समय बीत जाने के बाद भी उनकी पुत्री को न तो कोई नियुक्ति पत्र मिला और न ही भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी कोई सूचना दी गई। जब उन्होंने आरोपियों से पैसे वापस करने की मांग की तो कथित तौर पर उन्हें टालमटोल किया गया। पीड़ित का आरोप है कि बाद में रुपये मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। ये भी पढ़ें: प्रेम विवाह के बाद खूनी बवाल! युवती के घर पहुंचे युवक और उसके साथी, दिनदहाड़े की ताबड़तोड़ फायरिंग शिकायत दर्ज, जांच में जुटी पुलिस मामले को लेकर खैरा थाना में शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए कहा है कि आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर होने वाली ठगी को लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है।

#CityStates #Bihar #Munger #JamuiNews #KhairaPoliceStation #PoliceJobFraud #₹10LakhFraud #MohanTanti #MadhuriKumari #JobScam #LakshmipurPoliceStation #BelaVillage #NiwasKumarTanti #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 09, 2026, 18:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: बेटी को पुलिस नौकरी दिलाने का सपना दिखा 10 लाख की ठगी! पैसे वापस मांगने पर मिली जान से मारने की धमकी #CityStates #Bihar #Munger #JamuiNews #KhairaPoliceStation #PoliceJobFraud #₹10LakhFraud #MohanTanti #MadhuriKumari #JobScam #LakshmipurPoliceStation #BelaVillage #NiwasKumarTanti #VaranasiLiveNews