बीएचयू में त्रि-स्तरीय शिक्षा व्यवस्था: फ्रेंच-रशियन में शॉर्ट टर्म कोर्स, भाषा विज्ञान और भूगोल की पढ़ाई भी

बीएचयू में त्रि-स्तरीय शिक्षा व्यवस्था होगी। दो नई इकाई गठित की गई है। अब एकेडमिक फैसले तीन स्तर पर लिए जाएंगे। एकेडमिक काउंसिल, विश्वविद्यालय शिक्षण संयोजन बोर्ड और संकाय शैक्षणिक समिति शैक्षणिक निर्णय लेगी। इससे विश्वविद्यालय के हर स्तर पर प्रोफेसरों की सहभागिता तय होगी। इसके साथ ही फ्रेंच-रशियन पर दो शॉर्ट टर्म और भाषा विज्ञान व भूगोल पर दो स्नातक कोर्स शुरू करने पर सहमति बनी। ये फैसला शुक्रवार को बीएचयू की एकेडमिक काउंसिल में लिया गया। एकेडमिक काउंसिल में कुल 12 नए एजेंडों में से एक को छोड़कर सभी पर सहमति बनी। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई एकेडमिक काउंसिल में रशियन और फ्रेंच भाषा पर तीन-तीन क्रेडिट का शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू करने पर सहमति दी गई। यह मल्टी डिसीप्लनेरी कोर्स होगा जो 45-45 घंटे की अवधि का होगा। रशियन भाषा में फाउंडेशन कोर्स की पढ़ाई विदेशी भाषा विभाग में होगी। इसे भी पढ़ें;ट्रेन में महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा: टिकट मांगने पर भड़की, टीटीई को फंसाने के लिए फाड़े कपड़े; वीडियो वायरल बीएचयू के संबद्ध आर्य महिला पीजी कॉलेज में भूगोल को मेजर विषय के तौर पर शुरू करने पर फैसला हुआ। वहीं, वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट में बीए भाषा विज्ञान कोर्स शुरू करने पर सहमति बनी। कोर्स के संचालन की जांच के लिए बनाई गई निरीक्षण समिति की रिपोर्ट रखी गई।

#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #BhuVaranasi #BhuCourses #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 19, 2026, 12:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बीएचयू में त्रि-स्तरीय शिक्षा व्यवस्था: फ्रेंच-रशियन में शॉर्ट टर्म कोर्स, भाषा विज्ञान और भूगोल की पढ़ाई भी #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #BhuVaranasi #BhuCourses #VaranasiLiveNews