Bhopal News: लू के बीच पांचवीं-आठवीं की पुनः परीक्षा, शिक्षक संगठन बोला- जान जोखिम में डालकर परीक्षा क्यों?

मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत के साथ भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। ऐसे हालात में अब कक्षा पांचवीं और आठवीं की पुनः परीक्षा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शासकीय शिक्षक संगठन मध्यप्रदेश ने सरकार से परीक्षाएं आगे बढ़ाने की मांग करते हुए कहा है कि छोटे बच्चों को इस भीषण गर्मी में परीक्षा केंद्र भेजना खतरे से खाली नहीं है। अधिकांश जिलों में तेज गर्मी शासकीय शिक्षक संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र कौशल ने राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल के संचालक को ज्ञापन सौंपा है। इसमें कहा गया है कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज गर्मी और लू का प्रकोप बना हुआ है। ऐसी स्थिति में छोटे विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संगठन ने साफ कहा कि कई जगह दोपहर के समय हालात इतने खराब हैं कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में छोटे बच्चों को परीक्षा के लिए भेजना उनकी सेहत के साथ जोखिम लेने जैसा होगा। 1 जून से प्रस्तावित हैं पुनः परीक्षाएं राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा कक्षा पांचवीं और आठवीं की पुनः परीक्षा 1 जून से प्रस्तावित की गई है। हालांकि, अब शिक्षक संगठन लगातार तारीख आगे बढ़ाने की मांग कर रहा है। संगठन का कहना है कि यदि मौसम सामान्य होने के बाद परीक्षा कराई जाए तो विद्यार्थी बेहतर और सुरक्षित माहौल में परीक्षा दे सकेंगे। यह भी पढ़ें-MP में कई शहरों में पेट्रोल 115 रुपये पार, डीजल ने छुआ 100 का आंकड़ा; विपक्ष ने घेरा बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता शिक्षक संगठन ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया है कि तेज गर्म हवाओं और अत्यधिक तापमान के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में कई विद्यार्थियों को लंबी दूरी तय कर परीक्षा केंद्र तक पहुंचना पड़ता है। ऐसे में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और कमजोरी जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। यह भी पढ़ें-850 छात्रों को सहारा, राज्य स्तरीय समारोह में CM बोले- शिक्षा से ही बदलेगी नई पीढ़ी सरकार से संवेदनशील फैसला लेने की अपील संगठन ने राज्य शिक्षा केंद्र से छात्रहित में संवेदनशील निर्णय लेने की मांग की है। उनका कहना है कि शिक्षा से ज्यादा जरूरी बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य है। इसलिए परीक्षा की नई तारीख मौसम को ध्यान में रखकर तय की जानी चाहिए। मौसम विभाग पहले ही प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव और तीव्र लू का अलर्ट जारी कर चुका है। नौतपा के शुरुआती दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई गई है। ऐसे में स्कूलों और परीक्षाओं को लेकर अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई है।

#CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 25, 2026, 17:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bhopal News: लू के बीच पांचवीं-आठवीं की पुनः परीक्षा, शिक्षक संगठन बोला- जान जोखिम में डालकर परीक्षा क्यों? #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #VaranasiLiveNews