Bhopal News: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की डिजिटल फौज तैयार, अब बूथ तक पहुंचेगी सोशल मीडिया टीम
आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने अब अपनी चुनावी रणनीति का फोकस डिजिटल मोर्चे पर बढ़ा दिया है। पार्टी ने प्रदेशभर में विधानसभा ही नहीं, बल्कि बूथ स्तर तक सोशल मीडिया नेटवर्क खड़ा करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए रविवार को भोपाल में सोशल मीडिया वॉरियर्स अभियान की शुरुआत की गई। एक महीने चलेगा डिजिटल टैलेंट सर्च अभियान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अभियान का पोस्टर जारी करते हुए पार्टी नेताओं ने बताया कि अगले एक महीने तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद चयन प्रक्रिया पूरी कर जून के अंत तक प्रदेशभर के लिए डिजिटल टीम तैयार कर ली जाएगी। यह टीम चुनावी माहौल में पार्टी के संदेश को सोशल मीडिया के जरिए आम लोगों तक पहुंचाने का काम करेगी। रील्स मेकर से लेकर ग्राफिक डिजाइनर तक पर नजर कांग्रेस का लक्ष्य ऐसे युवाओं और क्रिएटिव लोगों को जोड़ना है जिनकी सोशल मीडिया पर अच्छी पकड़ है। अभियान के तहत राइटर्स, वीडियो एडिटर्स, रील्स क्रिएटर्स, ग्राफिक डिजाइनर्स, ब्लॉगर, कवि, कार्टूनिस्ट, लोक कलाकार और मोटिवेशनल स्पीकर्स जैसे लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। पार्टी का मानना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी मौजूदगी के लिए पारंपरिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कंटेंट क्रिएटर्स की भी अहम भूमिका होगी। हर जिले में बनेगी मॉनिटरिंग टीम अभियान को ब्लॉक और बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए 1 से 3 जून के बीच सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएंगी। साथ ही सोशल मीडिया विभाग के विशेष प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जो आवेदन, स्क्रीनिंग और इंटरव्यू की प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता पार्टी की योजना हर विधानसभा क्षेत्र से युवाओं, महिलाओं और सोशल मीडिया पर सक्रिय स्थानीय प्रतिभाओं को जोड़ने की है। कांग्रेस का दावा है कि चयनित टीम चुनावी अभियान के दौरान जमीनी गतिविधियों और डिजिटल प्रचार के बीच समन्वय स्थापित करेगी। यह भी पढ़ें-भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया नकारा नेताओं ने बताया लोकतांत्रिक भागीदारी का मंच प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले और सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष चंचलेश व्यास ने कहा कि यह अभियान केवल राजनीतिक प्रचार तक सीमित नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक मुद्दों पर सक्रिय युवाओं को मंच देने की पहल भी है।
#CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 16:46 IST
Bhopal News: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की डिजिटल फौज तैयार, अब बूथ तक पहुंचेगी सोशल मीडिया टीम #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #VaranasiLiveNews
