UP: इटावा में लावारिस मिली बांग्लादेशी किशोरी, पुरानी दिल्ली से बागपत का था टिकट, खुफिया टीम कर रही पूछताछ

इटावा जिले में थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के ग्राम नगला उदी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को एक संदिग्ध किशोरी के घूमने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब किशोरी को संरक्षण में लेकर पूछताछ की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। किशोरी ने खुद को बांग्लादेश का निवासी बताया है, जिसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ-साथ खुफिया टीम उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई थी। पिछले कुछ समय से पुरानी दिल्ली इलाके में रह रही थी। उसने बताया कि वह वापस अपने घर जाना चाहती थी, जिसके लिए पुरानी दिल्ली में किसी परिचित ने उसका बागपत के लिए ट्रेन का टिकट कराया था। हालांकि, वह रास्ता भटक गई और बागपत की जगह इटावा स्टेशन पहुंच गई।

#CityStates #Kanpur #Etawah #UttarPradesh #EtawahNews #EtawahCrimeNews #BangladeshiGirlFound #LiuInvestigation #HumanTraffickingSuspicion #UpPoliceNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 10, 2026, 06:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: इटावा में लावारिस मिली बांग्लादेशी किशोरी, पुरानी दिल्ली से बागपत का था टिकट, खुफिया टीम कर रही पूछताछ #CityStates #Kanpur #Etawah #UttarPradesh #EtawahNews #EtawahCrimeNews #BangladeshiGirlFound #LiuInvestigation #HumanTraffickingSuspicion #UpPoliceNews #VaranasiLiveNews