झकझोर देगी घटना: रपटा पार करते समय मां के सामने नदी में डूबा मासूम, महिला बोली- मेरी तो दुनिया ही उजड़ गई
पैलानी थाना क्षेत्र के गांव पड़ोहरा स्थित चंद्रावल नदी के रपटे में तीन वर्षीय पुत्र को दीवार पर चढ़ाकर रपटा पार कर रही मां की दुनिया उजड़ गई। दीवार से बच्चे का पैर फिसल जाने से वह नदी में समा गया। स्थानीय नाविकों ने उसकी तलाश की लेकिन बहाव तेज होने की वजह से वह नहीं मिल सका। मौके पर प्रशासनिक अमला और पीएसी की टीम पहुंची, फिलहाल बच्चे की तलाश जारी है। पैलानी थाना क्षेत्र के गांव पड़ोहरा निवासी शशि ने बताया कि वह अपने पुत्र प्रियांशु (3) व ससुर सुखदेव के साथ पैलानी जा रही थी। प्रियांशु को बुखार आ रहा था तो उसे डॉक्टर को दिखाना था। बुधवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह पड़ोहरा स्थित चंद्रावल नदी के रपटे में बनी दीवार पर प्रियांशु को चढ़ाकर रपटा पार करने लगी, वैसे ही संतुलन बिगड़ने से उसकी बच्चे से पकड़ ढीली पड़ गई, इससे बच्चा दीवार से फिसलकर नदी में जा गिरा। बहाव अधिक होने से वह नदी में बह गया। उधर हादसा देख वहां मौजूद स्थानीय नाविकों बलबीर निषाद, छोटे, कल्लू, बंटा भूरा आदि ने नदी में छलांग लगाकर बच्चे की तलाश शुरू की। पड़ोहरा निवासी बदलू वर्मा ने थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय को सूचना दी। इसके अलावा जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने एसडीएम पैलानी भूपेंद्र सिंह को घटना की जानकारी दी।
#CityStates #Banda #Kanpur #UttarPradesh #BandaNews #UpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 16, 2026, 19:39 IST
झकझोर देगी घटना: रपटा पार करते समय मां के सामने नदी में डूबा मासूम, महिला बोली- मेरी तो दुनिया ही उजड़ गई #CityStates #Banda #Kanpur #UttarPradesh #BandaNews #UpNews #VaranasiLiveNews
