Ayodhya: राममंदिर परिसर में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध, चंपत राय ने बताये सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े नए नियम

त्योहारी सीजन के दौरान राममंदिर परिसर पर मोबाइल फोन के साथ प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। सुरक्षा के नए उपायों में क्या कुछ जुड़ा है और किसे छूट मिली है इसकी जानकारी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से दी है। #WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: Secretary of Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust, Champat Rai, says, quot;Entry into the Shri Ram Janmabhoomi complex will not be allowed with mobile phones. Additionally, if anyone is accompanied by security personnel, the personnel will not be… pic.twitter.com/di417d9k7Nmdash; ANI (@ANI) March 14, 2026 सचिव चंपत राय ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि परिसर में मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा, यदि कोई व्यक्ति सुरक्षाकर्मियों के साथ आता है, तो उन्हें परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लाइसेंसी रिवॉल्वर, तलवार या बंदूक जैसे हथियार भी परिसर में प्रतिबंधित हैं। उन्होंने कहा हालांकि, हमारे सिख भाइयों के अधिकारों के अनुसार, केवल एक छोटी कृपाण, जिसे कानूनी रूप से ले जाया जा सकता है, गले में पहनी जा सकती है; यह छूट केवल सिख समुदाय के सदस्यों के लिए है। 19 मार्च चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है, जिस दिन कई श्रद्धालु उपवास रखते हैं। उपवास के दौरान भोजन संबंधी नियमों का पालन करते हुए फल, मखाना, मूंगफली और आलू के चिप्स जैसी सामग्री परिसर में उपलब्ध कराई जाएगी। पीने के पानी की व्यवस्था भी होगी और सभा क्षेत्र के पास शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध होगी। प्रवेश द्वारों के बारे में विस्तृत जानकारी अगले एक-दो दिनों में साझा की जाएगी।

#CityStates #Ayodhya #RamMandirAyodhya #MobilePhonesBanned #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 15, 2026, 05:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ayodhya: राममंदिर परिसर में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध, चंपत राय ने बताये सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े नए नियम #CityStates #Ayodhya #RamMandirAyodhya #MobilePhonesBanned #VaranasiLiveNews