Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आयोजन, तस्वीरों में देखें लेजर शो समेत मनमोहक छटा
रामनगरी अयोध्या में दीपों का महापर्व दीपोत्सव एक बार फिर अपने दिव्य और भव्य स्वरूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आज साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क तक भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। यह उत्सव यात्रा अयोध्या की आत्मा का प्रतीक है। इसमें आस्था, संस्कृति और आधुनिक विकास का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। शोभायात्रा शुरू होते ही पूरा मार्ग जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। यात्रा में भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल थीं। पारंपरिक लोक नृत्य और रामायण कालीन वेशभूषा में सजे कलाकार मुख्य आकर्षण रहे। स्कूली बच्चों, संत-महात्माओं और आम श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर उत्सव को भव्य बनाया।
#CityStates #Ayodhya #Lucknow #UttarPradesh #AyodhyaDeepotsav #AyodhyaGrandProcession #SaketCollegeAyodhya #RamkathaPark #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 07, 2026, 12:54 IST
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आयोजन, तस्वीरों में देखें लेजर शो समेत मनमोहक छटा #CityStates #Ayodhya #Lucknow #UttarPradesh #AyodhyaDeepotsav #AyodhyaGrandProcession #SaketCollegeAyodhya #RamkathaPark #VaranasiLiveNews
