Noida News: ड्राइंग प्रतियोगिता में अवनी अव्वल
दादरी (संवाद)।उम्मीद संस्था द्वारा कल्दा स्थित लोटस कॉन्वेंट स्कूल में नशा-मुक्त जीवन पर ड्रॉइंग प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें प्रथम अवनी कसाना, द्वितीय प्रीति और तृतीय अरस रहे। बच्चों ने रंगों व चित्रों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर ने कहा कि नशा पूरे समाज को खोखला करता है। इसकी रोकथाम बचपन से जरूरी है। इस अवसर पर राजकुमार सिंह, कपिल प्रधान, अरुण नागर, विद्यालय प्रधानाचार्य रवींद्र नागर, सुनील नागर, कविता सिंह का सहयोग रहा।
#AvniTopsTheDrawingCompetition #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 15:02 IST
Noida News: ड्राइंग प्रतियोगिता में अवनी अव्वल #AvniTopsTheDrawingCompetition #VaranasiLiveNews
