Bareilly News: खंड शिक्षा अधिकारी संघ के अध्यक्ष बने अवनीश

उत्तर प्रदेशीय विद्यालय निरीक्षक संघ (वर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी संघ), बरेली की नई जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से संपन्न हो गया है। वर्तमान अध्यक्ष भानु शंकर गंगवार की ओर से पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने की घोषणा के बाद नई टीम का चुनाव किया गया। नई कार्यकारिणी में अवनीश प्रताप सिंह को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही विवेक शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश कुमार को मंत्री, पूरन सिंह को उपाध्यक्ष और सुनील कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन की मजबूती के लिए शशांक शुक्ला को संगठन मंत्री और जगदीश कुमार को मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया है। बैठक के अंत में सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए संगठन के हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

#AvneeshBecameThePresidentOfTheBlockEducationOfficerAssociation #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 06:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: खंड शिक्षा अधिकारी संघ के अध्यक्ष बने अवनीश #AvneeshBecameThePresidentOfTheBlockEducationOfficerAssociation #VaranasiLiveNews