Meerut News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में किसान इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक
संवाद न्यूज एजेंसीरोहटा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में किसान इंटर कॉलेज मढ़ी के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पांच पदक जीते। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय के साथ मेरठ जनपद का नाम रोशन किया।सीनियर बालक वर्ग में कपिल सिंह ने तीन स्पर्धाओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की। उन्होंने 400 मीटर बाधा दौड़ और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर दो स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं, 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता।जूनियर बालक वर्ग में कृष्णा शर्मा ने लंबी कूद में रजत और त्रिकूद में कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी जगह बनाई है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य ने प्रसन्नता जताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। शिक्षक राजीव कुमार, अमरजीत सिंह, सौदान शास्त्री, रामनरेश बघेल, रविंद्र कुमार और महेश कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने खेल शिक्षक धर्मेंद्र कुमार को बधाई दी।
#AthletesFromKisanInterCollegeWonFiveMedalsAtTheState-levelAthleticsMeet. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 19:23 IST
Meerut News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में किसान इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक #AthletesFromKisanInterCollegeWonFiveMedalsAtTheState-levelAthleticsMeet. #VaranasiLiveNews
