यूपी: कैराना में ओवैसी ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशान,बोले-एआईएमआईएम योगी को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते

शामली के कैराना में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अल्पसंख्यक समाज के राजनीतिक नेतृत्व का मुद्दा उठाते हुए समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बसपा और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब तक अब्दुल नेता नहीं बनेगा, मसलों का हल नहीं होगा। ओवैसी ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनते नहीं देखना चाहती। कैराना में ओवैसी ने उठाया राजनीतिक नेतृत्व का मुद्दा शामली। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कैराना में आयोजित जनसभा के दौरान प्रदेश की राजनीति में अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी और नेतृत्व का मुद्दा उठाया। तितरवाड़ा रोड स्थित मैदान में जनसभा के लिए पहुंचे ओवैसी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब तक अब्दुल नेता नहीं बनेगा, तब तक समाज के मसलों का हल नहीं होगा। उन्होंने रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों की समस्याओं और जमीन से जुड़े विवादों का जिक्र करते हुए कहा कि इन मुद्दों के समाधान के लिए समाज का अपना राजनीतिक नेतृत्व होना जरूरी है। ओवैसी ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल चाहते हैं कि अल्पसंख्यक समाज उन्हें वोट तो दे, लेकिन अपने मुद्दों पर उनसे सवाल न पूछे।

#CityStates #Meerut #असदुद्दीनओवैसी #कैरानाजनसभा #एआईएमआईएम #योगीआदित्यनाथ #समाजवादीपार्टी #कांग्रेस #अल्पसंख्यकनेतृत्व #शामलीसमाचार #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 26, 2026, 10:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: कैराना में ओवैसी ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशान,बोले-एआईएमआईएम योगी को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते #CityStates #Meerut #असदुद्दीनओवैसी #कैरानाजनसभा #एआईएमआईएम #योगीआदित्यनाथ #समाजवादीपार्टी #कांग्रेस #अल्पसंख्यकनेतृत्व #शामलीसमाचार #VaranasiLiveNews