Una News: इंतजाम फाइलों में कैद, बरसात में बह रहे दावे
ऊना। मानसून सिर पर है और शहर में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या का आज तक स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। नगर निगम के गठन के बाद लोगों को उम्मीद थी कि शहर की प्रमुख समस्याओं का समाधान होगा लेकिन पुराना मिनी सचिवालय और इसके आसपास के क्षेत्र में हर वर्ष बारिश के समय जलभराव की स्थिति बन जाती है। इससे आम लोगों के साथ-साथ कार्यालयों में आने वाले कर्मचारियों और फरियादियों को भी परेशानी होती है। बारिश होने पर पुराने मिनी सचिवालय परिसर के आसपास सड़कों और खुले स्थानों पर पानी जमा हो जाता है। कई बार जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण पानी लंबे समय तक वहीं खड़ा रहता है जिससे आवागमन प्रभावित होता है। लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है और वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होती है। सिटी चौकी, जल शक्ति विभाग का कार्यालय इसी भवन में चल रहा है। इसके अलावा जिला मुख्यालय में कार्य करने वाले अर्जीनवीस भी इसी स्थान पर कार्य करते हैं। ऐसे में हर साल जल भराव से उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।हाईवे से भारी मात्रा में आता है पानीअधिक बारिश होने से इस जगह पर हाईवे से काफी पानी आता है। इस क्षेत्र में निकासी की सही व्यवस्था न होने से हर साल दर्जनों अर्जीनवीस और कर्मचारियों को परेशानी होती है। नगर निगम बनने के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। 1 हर साल इस जगह पर जल भराव होता है। इससे काफी नुकसान झेलना पड़ता है। अब बरसात आने वाली है। ऐसे में संबंधित अधिकारियों उचित कदम उठाने चाहिए। -भूपेंद्र कुमार, स्थानी निवासी 2 मेरा स्टांप ड्यूटी और टाइपिंग का काम है। हर साल बरसात में आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। निगम प्रबंधन को पानी की निकासी के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। -हरजीत सिंह, स्थानीय निवासी पानी की निकासी के लिए सफाई करवाई गई है। हाईवे से आने वाले बारिश के पानी को राेकने के लिए प्रबंध किए जा रहे हैं। जल भराव न हो, इसे लेकर निगम प्रबंधन फील्ड में डट गया है। पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना
#ArrangementsTrappedInFiles;ClaimsWashedAwayByTheRains. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 18, 2026, 23:57 IST
Una News: इंतजाम फाइलों में कैद, बरसात में बह रहे दावे #ArrangementsTrappedInFiles;ClaimsWashedAwayByTheRains. #VaranasiLiveNews
