काशी आ सकते हैं अमित शाह: फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी के स्थायी परिसर का होगा भूमि पूजन, तैयारियों में जुटा प्रशासन
काशी में अपराध की वैज्ञानिक जांच और फॉरेंसिक शिक्षा को नई दिशा मिलने जा रही है। जाल्हूपुर में गुजरात स्थित राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के ट्रांजिट कैंपस का संचालन शुरू हो चुका है। पहले बैच की कक्षाएं भी चल रही हैं। अब शहंशाहपुर में 50 एकड़ जमीन पर विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर के निर्माण की तैयारी है। सितंबर के दूसरे सप्ताह में इसके भूमि पूजन और जाल्हूपुर ट्रांजिट कैंपस के लोकार्पण का प्रस्ताव है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। उनके काशी आगमन की स्थिति में कार्यक्रम स्थल और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, यदि उनका काशी आना संभव नहीं होता है तो वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण और भूमि पूजन कराने के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है। स्थायी परिसर के अस्तित्व में आने के बाद काशी और पूर्वांचल के विद्यार्थियों को फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में उच्च स्तरीय शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे। फॉरेंसिक विज्ञान में विशेषज्ञता हासिल करने वाले युवाओं के लिए अपराध अनुसंधान, प्रयोगशाला, न्यायिक प्रक्रिया और अन्य संबंधित क्षेत्रों में करियर के नए रास्ते खुलेंगे।
#CityStates #Varanasi #AmitShah #ForensicUniversity #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 01, 2026, 00:02 IST
काशी आ सकते हैं अमित शाह: फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी के स्थायी परिसर का होगा भूमि पूजन, तैयारियों में जुटा प्रशासन #CityStates #Varanasi #AmitShah #ForensicUniversity #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
