UP: अवैध संबंधों के चलते समाजसेवी को धारदार हथियार से हत्या व मजदूर को जहर देकर मार डाला

टांडा कोतवाली इलाके में मंगलवार को लकड़ी व्यवसायी व समाजसेवी सुरेंद्र मांझी की धारदार हथियार से सिर, चेहरे व गले पर बेरहमी से प्रहार कर हत्या की गई। वहीं दूसरी ओर अरविंद प्रजापति की जहर देकर हत्या करने के बाद शव अकूतनगर नहर के किनारे फेंक दिया गया। इन दोनों घटनाओं को अवैध संबंधों के शक में अंजाम देने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस अरविंद की पत्नी समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। टांडा के जनार्दनपुर गांव में मंगलवार दोपहर नेहरूनगर निवासी लकड़ी व्यवसायी सुरेंद्र मांझी (50) को खेत में बुलाकर धारदार हथियार से सिर, चेहरे और गर्दन को लहूलुहान कर दिया। साथ ही उसके गुप्तांग पर भी बेहरमी से वार किए गए। हमलावर लहूलुहान अवस्था में सुरेंद्र को खेत में ही छोड़कर भाग निकले थे। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई थी। ये भी पढ़ें - लखनऊ रेल मंडल में लोको पायलट ने मेडिकल लीव बढ़वाने के लिए अधिकारी के सामने पैंट उतारी, वीडियो वायरल ये भी पढ़ें - होली के बाद मौसम में बदलाव के संकेत, अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक बढ़ेगा इस घटनाक्रम के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया था। एसपी अभिजीत आर. शंकर, एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार, सीओ टांडा शुभम कुमार ने कई थानों की पुलिस के साथ परिजनों को शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया। साथ ही पांच टीमों का गठन किया। टीम सुरेंद्र को आखिरी फोन करने वाले मजदूर अरविंद प्रजापति निवासी पूरा एकडल्ला टांडा की तलाश कर ही रही थी कि तभी बुधवार सुबह उसका शव इस्माइलपुर बेलदहा के पुरवा अकूतपुर नहर के पास मिला। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस के होश उड़ गए। एएसपी पश्चिमी, सीओ टांडा मौके पर पहुंचे, जहां अरविंद के मुंह से खून निकल रहा था और पास में एक शराब की बोतल पड़ी मिली। इसके बाद पुलिस ने अरविंद की पत्नी गीता देवी और उसके साथी चंदू निवासी छांगुरपुर मिश्रौलिया को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। अब तक की जांच में अवैध संबंधों में हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस अभी स्पष्ट तौर पर कुछ भी कहने से इनकार कर रही है। एसपी अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। मृतकों के एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।

#CityStates #Lucknow #AmbedkarNagar #AmbedkarnagarNews #CrimeInAmbedkarNagar #CrimeInUttarPradesh #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 12:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: अवैध संबंधों के चलते समाजसेवी को धारदार हथियार से हत्या व मजदूर को जहर देकर मार डाला #CityStates #Lucknow #AmbedkarNagar #AmbedkarnagarNews #CrimeInAmbedkarNagar #CrimeInUttarPradesh #VaranasiLiveNews