Amar Ujala Premier League: टूर्नामेंट का शानदार आगाज, ला शेफ हर्ष उद्यान किंग्स -विजडम वॉरियर्स जीते
अलीगढ़ में अमर उजाला प्रीमियर लीग का आगाज 24 जुलाई को रोमांच और शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ। पहले दिन के मुकाबलों में ला शेफ हर्ष उद्यान किंग्स और विजडम वॉरियर्स ने अपने-अपने मैच जीतकर जीत के साथ अभियान की शुरुआत की। पहले मुकाबले में ला शेफ हर्ष उद्यान किंग्स ने कांता ऑटोमोबाइल लॉयंस को आठ विकेट से हराया, जबकि दूसरे मैच में विजडम वॉरियर्स ने एसआरके किंग्स को 25 रन से मात दी। दोनों मुकाबलों में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला, वहीं बल्लेबाजों ने भी जरूरत के मुताबिक उपयोगी पारियां खेलकर अपनी टीमों की जीत में अहम भूमिका निभाई। ला शेफ हर्ष उद्यान किंग्स ने कांटा ऑटोमोबाइल लॉयंस को 8 विकेट से हराया पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कांता ऑटोमोबाइल लॉयंस की पूरी टीम 15 ओवर के मैच में 13.3 ओवर में मात्र 56 रन पर सिमट गई। जवाब में ला शेफ हर्ष उद्यान किंग्स ने 7.2 ओवर में 57 रन बनाकर मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया। आठ विकेट से जीत हासिल की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कांता ऑटोमोबाइल लॉयंस की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के लिए शगुन कश्यप ने सर्वाधिक 14 रन, जबकि हिमांश यादव ने 8 और ऋषभ ने 9 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। ला शेफ हर्ष उद्यान किंग्स की ओर से गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रभाव कुमार ने 2.3 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट झटके। मोहित यादव और कप्तान गर्वित आर्य ने 2-2 विकेट लिए, जबकि युवराज शर्मा ने भी 2 सफलताएं हासिल कीं। अंकुर सरस्वत को एक विकेट मिला। 57 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ला शेफ हर्ष उद्यान किंग्स ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी। विकास कुमार ने 15 गेंदों में 24 रन (3 चौके, 1 छक्का) की तेज पारी खेली। हिमांशु सिंह 15 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि मनीष पंडित ने 7 गेंदों में 13 रन की उपयोगी पारी खेली। टीम ने केवल दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
#CityStates #LocalSports #Aligarh #UttarPradesh #AmarUjalaPremierLeague #Aupl #CricketTournament #MahuaKhedaStadiumAligarh #AligarhNews #LaChefHarshUdyanKings #WisdomWarriors #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 14:34 IST
Amar Ujala Premier League: टूर्नामेंट का शानदार आगाज, ला शेफ हर्ष उद्यान किंग्स -विजडम वॉरियर्स जीते #CityStates #LocalSports #Aligarh #UttarPradesh #AmarUjalaPremierLeague #Aupl #CricketTournament #MahuaKhedaStadiumAligarh #AligarhNews #LaChefHarshUdyanKings #WisdomWarriors #VaranasiLiveNews
