अमर उजाला पड़ताल: राजधानी में पूछ रहे उपभोक्ता, आने के बाद कहां जा रहे गैस सिलिंडर?

राजधानी लखनऊ में ऑयल कंपनियों का दावा है कि गैस की कमी न हो इसलिए लगातार घरेलू सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है। अब उपभोक्ता सवाल उठा रहे हैं कि यदि सिलिंडर आ रहे हैं तो जा कहां रहे हैं बुकिंग कराने वालों को अपने सिलिंडर के लिए दौड़ना क्यों पड़ रहा है एजेंसियां समय से सिलिंडर का वितरण क्यों नहीं करा रहीं गैस उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि ऐसे ही हालात बने रहे तो वह कंपनियों और एजेंसियों के खिलाफ उपभोक्ता आयोग में अपील करेंगे। बहुत से ग्राहकों के पास उनके बुकिंग और 10 दिन बाद भी सिलिंडर न मिलने के प्रमाण हैं। ग्राहकों का कहना है कि यदि ऑयल कंपनियों ने घरेलू गैस के सिलिंडर आपूर्ति में कोई कटौती नहीं की तो 10 से 12 दिन पहले बुक कराए गए सिलिंडर की आपूर्ति 15 मार्च की शाम तक क्यों नहीं मिली। उनके सिलिंडर कहां खपाए जा रहे हैं जांच होनी चाहिए कि सिलिंडरों की कालाबाजारी में एजेंसियां भी तो लिप्त तो नहीं।

#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowLpgCylinderShortage #DomesticLpgSupplyIssue #GasAgencyDeliveryDelay #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 16, 2026, 13:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अमर उजाला पड़ताल: राजधानी में पूछ रहे उपभोक्ता, आने के बाद कहां जा रहे गैस सिलिंडर? #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowLpgCylinderShortage #DomesticLpgSupplyIssue #GasAgencyDeliveryDelay #VaranasiLiveNews