Meerut News: विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप

-पीड़ित की तहरीर पर पति समेत सात पर प्राथमिकी दर्जसंवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। दहेज में मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और तीन तलाक देकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति रिहान ने परिजनों की मौजूदगी में तीन बार तलाक कहकर रिश्ता खत्म कर दिया। इसके बाद ससुराल वालों ने विवाहिता की पिटाई कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।लालकुर्ती थाना क्षेत्र के जामुन मोहल्ला निवासी फरहीन ने लालकुर्ती थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी 23 जनवरी 2026 को ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम निवासी रिहान के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। फरहीन के अनुसार शादी के बाद से ही पति रिहान, ससुर सलाउद्दीन, सास मीना, ननद अरशी और शुमायला तथा सईद और आदिल दहेज से खुश नहीं थे। आरोप है कि ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये नकद की मांग कर रहे थे। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई थी। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दी थी। आरोप है कि जून 2026 को पति रिहान ने परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में तीन बार तलाक कहकर उसे घर से निकाल दिया। सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।------

#AllegationOfExpellingAMarriedWomanFromHerHomeAfterPronouncing'tripleTalaq' #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 19:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप #AllegationOfExpellingAMarriedWomanFromHerHomeAfterPronouncing'tripleTalaq' #VaranasiLiveNews