युद्ध का असर: सऊदी अरब पर हमलों से विमान सेवा प्रभावित, लखनऊ से दम्माम की सीधी उड़ान आज से बंद

सऊदी अरब पर हमलों से विमान सेवा प्रभावित हो रही है। इस कारण एयरलाइन फ्लाइनास की लखनऊ से दम्माम की सीधी उड़ान रविवार से बंद की जा रही है। इसकी दम्माम से लखनऊ व वापसी की उड़ान शनिवार को रवाना हुई। रविवार से इसकी सेवा नहीं मिलेगी। इससे खाड़ी देशों में जाने वाले हजारों यात्रियों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। फ्लाइनास का विमान एक्सवाई-896 दम्माम से रात 10:45 बजे उड़ान भरकर सुबह सवा पांच बजे लखनऊ पहुंचता है। अमौसी से उड़ान एक्सवाई-320 शाम सवा पांच बजे रवाना होकर सवा छह घंटे बाद दम्माम पहुंचती है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि 28 अक्तूबर से लखनऊ से रियाद की सेवा बहाल हो सकती है। 6.16 लाख रुपये पहुंचा कनेक्टिंग विमान का किराया लखनऊ से दम्माम के बीच सीधी उड़ानों के बंद होने से यात्री कनेक्टिंग विमानों के सहारे हो गए हैं। एयरवॉक ट्रैवल एजेंसी के आतिफ ने बताया कि शनिवार को दम्माम से लखनऊ के कनेक्टिंग विमान का किराया 6,16,777 रुपये पहुंच गया था। शुक्रवार का इसका किराया 1,39,652 रुपये था।

#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #SaudiArabiaAttacksImpact #LucknowDammamFlightCancelled #FlynasAirlinesIndia #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 25, 2026, 08:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




युद्ध का असर: सऊदी अरब पर हमलों से विमान सेवा प्रभावित, लखनऊ से दम्माम की सीधी उड़ान आज से बंद #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #SaudiArabiaAttacksImpact #LucknowDammamFlightCancelled #FlynasAirlinesIndia #VaranasiLiveNews