ग्रेटर नोएडा हत्याकांड: कारोबारी नितिन नागर केस में फरार विशाल गिरफ्तार, तमंचा कारतूस बरामद; भेजा गया जेल

ग्रेटर नोएडा में लुक्सर गांव में पानी प्लांट और ई-रिक्शा एजेंसी संचालक कारोबारी नितिन नागर पुत्र फिरे की निर्मम हत्या के मामले में आरोपी विशाल को रविवार को एमआर गोल चक्कर के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया है। बता दें कि लुक्सर निवासी नितिन नागर की बीती 24 फरवरी को घर के बाहर तीन बदमाश ने गोली मारने के बाद चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले मृतक की पत्नी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर राजेश, नितिन, सचिन, विपिन, मोनू और जितेंद्र उर्फ जीते को गिरफ्तार कर कर जेल भेजा था। घटना के बाद से आरोपी विशाल फरार चल रहा था। पुलिस की ओर से आरोपी की तलाश के लिए बुलंदशहर, अलीगढ़, दिल्ली आदि जगह पर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। इस हत्याकांड में मामा राजेश और उसका भांजा नितिन मुख्य साजिशकर्ता है। आरोपियों ने 2024 में हुई विनय नागर की हत्या का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। इस हत्याकांड में कारोबारी और उसके साथियों का नाम सामने आया था। इसके बाद से दोनों परिवारों में रंजिश थी। पुलिस की ओर से इस बात की जांच की जा रही है कि आरोपी ने तमंचा कहां से, कब और किससे खरीदा था। आरोपी को तमंचा उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा का कहना है कि आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है।

#CityStates #Noida #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 17:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Noida



ग्रेटर नोएडा हत्याकांड: कारोबारी नितिन नागर केस में फरार विशाल गिरफ्तार, तमंचा कारतूस बरामद; भेजा गया जेल #CityStates #Noida #VaranasiLiveNews