Ambala News: महिला के साथ अभद्रता का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

अंबाला। पंजोखरा थाना क्षेत्र के तहत डिफेंस कॉलोनी की एक महिला से लुधियाना निवासी भूपिंदर सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी पर महिला ने उनके धार्मिक गुरु के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने, महिला से फोन पर अश्लील भाषा का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 फरवरी को आरोपी को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया था कि घटना की शुरुआत 23 जुलाई 2025 को पंचकूला में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। वहां आरोपी भूपिंदर सिंह उर्फ राजू निवासी भमियान खुर्द, लुधियाना ने महिला के आध्यात्मिक गुरु संत बलजीत सिंह के खिलाफ बेहद अभद्र और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। संवाद

#AccusedOfIndecencyWithWomanArrestedFromPunjab #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 02:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: महिला के साथ अभद्रता का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार #AccusedOfIndecencyWithWomanArrestedFromPunjab #VaranasiLiveNews