राजनांदगांव: नाबालिग को बहलाकर शारीरिक शोषण, एक आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव के गैंदाटोला थाना पुलिस ने गैंदाटोला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर शारीरिक शोषण करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं,आरोपी द्वारा नाबालिग बालिका को शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण की घटना को अंजाम दिया गया था,परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। पूरा मामला राजनांदगांव जिले की गैंदाटोला थाना क्षेत्र का हैं,जहां आरोपी के द्वारा एक नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग बालिका को भगा ले जाकर शारीरिक शोषण किया गया,पुलिस ने नाबालिग बालिका को आरोपी के कब्जे से महासमुंद जिला से बरामद किया है और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरूद्ध पास्को एक्ट के साथ ही विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैं,गुम बालक बालिकाओं की तलाश को लेकर जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत यह पूरी कार्रवाई गैंदाटोला थाना पुलिस के द्वारा की गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैं। .

#CityStates #Crime #Chhattisgarh #RajnandgaonNews #RajnandgaonPolice #RajnandgaonCrimeNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 17, 2026, 16:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राजनांदगांव: नाबालिग को बहलाकर शारीरिक शोषण, एक आरोपी गिरफ्तार #CityStates #Crime #Chhattisgarh #RajnandgaonNews #RajnandgaonPolice #RajnandgaonCrimeNews #VaranasiLiveNews