Ambala News: हाईवे की सर्विस लेन पर पलटी लकड़ियों से भरी ट्राली

इसराना। इसराना में हाईवे की सर्विस लेन पर शनिवार को लकड़ियों से भरी ट्राली पलट गई। चालक ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे के बाद ग्रामीणों का रोष बढ़ गया है और प्रशासन पर अनदेखी बरतने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीण सुखपाल, प्रदीप जागलान, जोगेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, नरेश कुमार, राजबीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह व कर्मबीर सिंह ने बताया कि इसराना में पानीपत जाने वाले हाइवे की सर्विस लेन में लगातार दूषित पानी जमा हो रहा हैं। साथ ही इस कारण गहरे गड्ढों से आमजन को आवाजाही में परेशानी हो रही है। यहां से गुजरने वाले वाहन रोजाना गहरे गड्ढोंं में फंसकर खड़े रहते है। ग्रामीणों ने समस्या के निस्तारण के लिए एसडीएम से लेकर उपायुक्त को इसकी शिकायत दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शनिवार को भी एक ट्राली पलट गई। चालक सूझबूझ नहीं दिखाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। राहगीरों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। संवाद

#ATrolleyFullOfWoodOverturnedOnTheServiceLaneOfTheHighway. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 03:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: हाईवे की सर्विस लेन पर पलटी लकड़ियों से भरी ट्राली #ATrolleyFullOfWoodOverturnedOnTheServiceLaneOfTheHighway. #VaranasiLiveNews