Delhi News: 33 एकड़ में बनेगा सामुदायिक भवन, पार्क, श्मशान घाट, गोशाला और आरोग्य मंदिर

मुकुंदपुर वार्ड के विकास की समीक्षा करने पहुंचीं स्थायी समिति अध्यक्षअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने मुकुंदपुर वार्ड का दौरा किया और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों व नई परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सूरत विहार क्षेत्र में 33 एकड़ भूमि देखी। उन्होंने बताया कि इस भूमि पर सामुदायिक भवन, पार्क, श्मशान घाट, गौशाला और आरोग्य मंदिर जैसी जनहित की सुविधाएं बनाई जाएंगी।निरीक्षण के दौरान सत्या शर्मा ने सफाई व्यवस्था पर खास ध्यान दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी छोटी-बड़ी नालियों की नियमित सफाई हो। कहा कि दिल्ली में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनने के बाद विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने सूरत विहार क्षेत्र की 33 एकड़ जमीन देखी और कहा कि इस जमीन को क्षेत्रवासियों के हित में विकसित किया जाएगा। यहां सामुदायिक भवन, पार्क, श्मशान घाट, गोशाला और आरोग्य मंदिर जैसी जनहित की सुविधाएं बनाई जाएंगी। इससे स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मुकुंदपुर में भी जल्द नई विकास परियोजनाओं का काम शुरू होगा। इस दौरान स्थानीय पार्षद गुलाब सिंह राठौड़, क्षेत्रीय उपायुक्त शशि प्रताप सिंह और एमसीडी के वरिष्ठ अधिकारी भी साथ थे। उन्होंने पार्षद गुलाब सिंह राठौड़ के साथ क्षेत्र के समग्र विकास और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की।

#ACommunityCenter #Park #CremationGround #Cowshed #AndWellnessCenterWillBeBuiltOn33Acres. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 21:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi News: 33 एकड़ में बनेगा सामुदायिक भवन, पार्क, श्मशान घाट, गोशाला और आरोग्य मंदिर #ACommunityCenter #Park #CremationGround #Cowshed #AndWellnessCenterWillBeBuiltOn33Acres. #VaranasiLiveNews