Ambala News: अभियान में 72 गर्भवती महिलाओं की जांच
नारायणगढ़। नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 72 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यह कार्यक्रम हर महीने की नौ तारीख को निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है। एसएमओ प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान गर्भवती महिलाओं और उनके शिशुओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से गर्भावस्था के दौरान होने वाली संभावित जटिलताओं की समय रहते पहचान कर उचित उपचार सुनिश्चित किया जाता है। संवाद
#72PregnantWomenExaminedDuringTheCampaign. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 11, 2026, 02:49 IST
Ambala News: अभियान में 72 गर्भवती महिलाओं की जांच #72PregnantWomenExaminedDuringTheCampaign. #VaranasiLiveNews
