Kangra News: सरकारी नर्सरियों में 60 हजार फलदार पौधे तैयार
धर्मशाला। मानसून सीजन के बीच उद्यान विभाग ने कांगड़ा जिले के किसानों और बागवानों के लिए सरकारी नर्सरियों में 60 हजार से अधिक फलदार पौधे तैयार किए हैं। विभाग अनुकूल मौसम का लाभ पहुंचाने के लिए आगामी 15 जुलाई से इन पौधों का वितरण शुरू करने जा रहा है।जिले की विभिन्न सरकारी नर्सरियों में विभागीय मानकों के अनुरूप आम, लीची, अमरूद, नींबू, माल्टा, किन्नू, आड़ू, प्लम, नाशपाती और अनार समेत कई उन्नत प्रजातियों के उच्च गुणवत्ता वाले पौधे तैयार किए गए हैं। इन पौधों की कीमत 40 रुपये से लेकर 150 रुपये तक निर्धारित की गई है। बागवान अपनी जरूरत के अनुसार नजदीकी नर्सरी से इन्हें खरीद सकेंगे।विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिला की गुम्मर नर्सरी में सर्वाधिक 26,277 पौधे उपलब्ध हैं। इसके अलावा इंदपुर में 15,270, बड़ोह में 12,326 और जाच्छ नर्सरी में 6,994 फलदार पौधे तैयार हैं। किसान अपने संबंधित ब्लॉकों में संपर्क कर पौधों के लिए ऑर्डर दे सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून में उचित नमी के कारण पौधों के जीवित रहने की संभावना अधिक होती है। विभाग ने बागवानों को रोपण से पहले गड्ढों में जैविक खाद डालने और नियमित देखभाल की सलाह दी है।सरकारी नर्सरियों से प्रमाणित पौधे मिलने से बागवानी को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय बढ़ेगी। इच्छुक बागवान समय पर नर्सरियों से संपर्क कर पौधे प्राप्त करें। अधिक पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। -डॉ. अलक्ष पठानिया, उपनिदेशक, उद्यान विभाग, कांगड़ा
#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 19:40 IST
Kangra News: सरकारी नर्सरियों में 60 हजार फलदार पौधे तैयार #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
