Kurukshetra News: एक माह में 37 बच्चों को मिला नया जीवन
कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन स्माइल के तहत अप्रैल माह में पुलिस ने 34 बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया, एक बच्चे को भिक्षा मांगते हुए रेस्क्यू किया। इसके अलावा दो गुमशुदा बच्चों को तलाश किया गया। वहीं पुलिस ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर पांच स्कूलों में जागरूकता अभियान भी चलाया है। ये जानकारी पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने दी।उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने औद्योगिक इकाइयों, ढाबों, बाजारों तथा सार्वजनिक स्थानों पर काम कर रहे नाबालिग बच्चों की पहचान की। इसके अलावा सड़कों, ट्रैफिक सिग्नलों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भीख मांग रहे बच्चों को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर बाल कल्याण समितियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन स्माइल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शोषण, उपेक्षा और असुरक्षित वातावरण से निकालकर उन्हें शिक्षा और बेहतर जीवन की ओर अग्रसर करना है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू किए गए बच्चों को संबंधित विभागों एवं बाल कल्याण संस्थाओं के सहयोग से पुनर्वास प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है, ताकि उन्हें शिक्षा, संरक्षण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। संवाद
#37ChildrenGotANewLeaseOfLifeInOneMonth. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 03, 2026, 03:20 IST
Kurukshetra News: एक माह में 37 बच्चों को मिला नया जीवन #37ChildrenGotANewLeaseOfLifeInOneMonth. #VaranasiLiveNews
