Una News: पंजाब की गाड़ी से 25 किलो डोडा अफीम बरामद

ऊना। पुलिस थाना सदर ऊना के तहत पंजाब की गाड़ी से 25 किलो 30 ग्राम डोडा अफीम /चूरा पोस्त बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ऊना की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एसटीएफ नॉर्थ रेंज कांगड़ा ने बहडाला में पंजाब नंबर की गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से डोडा अफीम बरामद किया। इस संदर्भ में गाड़ी चालक की पहचान रजत कुमार निवासी मेन बाजार किरतपुर साहिब जिला रूपनगर पंजाब के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि उक्त डोडा अफीम /चूरा पोस्त कुछ ही दूरी पर खड़ी एचपी नंबर की एक कार में से निकालकर अपनी गाड़ी में डाला था। जिस आधार पर कार की तलाशी के दौरान 59,500 रुपये भी बरामद किए। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस ने दोनों गाड़ी चालकों रजत कुमार व अरुण निवासी वार्ड नंबर चार बहडाला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 22:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: पंजाब की गाड़ी से 25 किलो डोडा अफीम बरामद #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews