Mandi News: रोजगार मेले में 240 अभ्यर्थियों ने लिया भाग
मंडी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पपलोग में बुधवार को दो निजी कंपनियों की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 240 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। रोजगार मेले में हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार से भी प्रशिक्षित अभ्यर्थी पहुंचे। संस्थान के प्लेसमेंट अधिकारी बलवीर सिंह ने बताया कि फिटर, इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक, डीजल मेकेनिक, इलेक्ट्रीशियन और मेकेनिक मोटर व्हीकल सहित विभिन्न ट्रेडों के पासआउट अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया। संस्थान की प्रधानाचार्य लता देवी ने बताया कि कंपनियों की ओर से पहले लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए गए। चयनित अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम कंपनियों की ओर से ई-मेल के माध्यम से संस्थान को भेजा जाएगा।
#240CandidatesParticipatedInTheJobFair. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 10, 2026, 18:46 IST
Mandi News: रोजगार मेले में 240 अभ्यर्थियों ने लिया भाग #240CandidatesParticipatedInTheJobFair. #VaranasiLiveNews
