Sonipat News: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी
संवाद न्यूज एजेंसीसोनीपत। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) की 23वीं किस्त जारी कर दी है। कृषि विभाग ने पहले चरण में जिले के 83 हजार किसानों का स्लॉट ओपन कर दिया है जबकि शेष पात्र किसानों के लिए दूसरे और तीसरे चरण के स्लॉट भी जल्द खोले जाएंगे।इस बार डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन को गति देते हुए एग्री स्टैक के तहत तैयार की जा रही किसान आईडी को योजना से जोड़ा गया है जिससे लाभार्थियों का सत्यापन और भुगतान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी व प्रभावी हो सके।एक लाख से अधिक किसान पंजीकृत, 20 हजार खातों में अड़चनजिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत एक लाख से अधिक किसान पंजीकृत हैं। हालांकि, लगभग 20 हजार किसानों के खाते विभिन्न तकनीकी अथवा दस्तावेजी कारणों से निष्क्रिय हैं। कृषि विभाग ऐसे मामलों की गहन समीक्षा कर रहा है। साथ ही उन परिवारों की भी जांच की जा रही है जहां पति और पत्नी दोनों योजना का लाभ ले रहे हैं। नियमों के अनुसार एक परिवार में केवल पति या पत्नी में से किसी एक को ही योजना का लाभ मिल सकता है।जगदीशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को किया जागरूकजगदीशपुर कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें 100 से अधिक किसानों और कृषि अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती, धान की सीधी बुआई, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। खेत बचाओ अभियान के तहत विशेषज्ञों ने खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने के उपाय भी बताए। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. जेएस बामेल, डॉ. संदीप अंतिल और डॉ. कुलदीप सिंह, कृषि विभाग की ओर से जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. वीरेंद्र आर्य, राहुल सैनी तथा संदीप वर्मा ने किसानों का मार्गदर्शन किया।
#23rdInstallmentOfPMKisanSammanNidhiReleased #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 19:56 IST
Sonipat News: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी #23rdInstallmentOfPMKisanSammanNidhiReleased #VaranasiLiveNews
