रुद्रपुर में वारदात: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, छोटे भाई को मारने आए थे हत्यारोपी

नानकमत्ता में पुरानी रंजिश के चलते खेत से लौट रहे युवक की गोली मार हत्या कर दी। घटना के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नानकमत्ता के ग्राम सिद्धा नवदिया में दो पक्षों मेंचार दिन पहले विवाद हुआ था। जिसमें कुलदीप सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई थी। विवाद के चलते सतनाम सिंह(35) पुत्र चरनजीत सिंह निवासी सिद्धा नवदिया नानकमत्ता बीच बचाव के लिए पहुंच गया था। सतनाम द्वारा बीच बचाव करने के कारण एक पक्ष उससे रंजिश रखने लगा था। शनिवार रात दस बजे दूसरे पक्ष के लोगों ने सतनाम सिंह के घर पर धावा बोल दिया। स्वजनों के मुताबिक उन्होंने सतनाम के घर के बाहर पहुंच पथराव कर फायरिंग शुरू कर दी। जिससे सतनाम सिंह के घर पर हड़कंप मच गया। फायरिंग के दौरान सतनाम खेत में मूंगफली की कटी फसल देखने गया हुआ था। घर में मौजूद सतनाम सिंह का पुत्र प्रिंस जब छत पर जाकर वीडियो बनाने लगा तो हमलावरों ने उस पर फायर झोक दिया। इस दौरानवह बाल बाल बचा। उसने हमलावरों के फायर करते की वीडियो भी बना ली। उसके बाद हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। हमलावरों को वापस लौटते समय सतनाम सिंह खेत से लौटता मिल गया।

#CityStates #UdhamSinghNagar #Uttarakhand #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 18, 2026, 09:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




रुद्रपुर में वारदात: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, छोटे भाई को मारने आए थे हत्यारोपी #CityStates #UdhamSinghNagar #Uttarakhand #VaranasiLiveNews