कानपुर: शुक्लागंज में विशेष मतदाता पुनरीक्षण शिविर, सुबह उमड़ी भीड़ तो दोपहर में सन्नाटा, लेखपाल ने कही ये बात
शुक्लागंज में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत शनिवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्र के करीब 18 स्थानों पर आठ सुपरवाइजरों की देखरेख में शिविर लगाया गया। इसमें नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए पंजीकरण कराया गया। 150 से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण कराया। इसमें युवाओं की संख्या अधिक रही। ज्यादातर शिविरों में सुबह तो भीड़ रही, लेकिन दोपहर 12 बजते ही सन्नाटा छा गया। मतदाता सूची में जिन युवा मतदाता जिनकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है और उनके नाम अभी मतदाता सूची में नहीं हैं। इसके लिए शासन के निर्देश पर विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान 17 और 24 अक्तूबर को चलाया जा रहा है।
#CityStates #Kanpur #KanpurNews #LekhpalPrashantAwasthi #VoterRevisionCampaign #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 18, 2026, 09:38 IST
कानपुर: शुक्लागंज में विशेष मतदाता पुनरीक्षण शिविर, सुबह उमड़ी भीड़ तो दोपहर में सन्नाटा, लेखपाल ने कही ये बात #CityStates #Kanpur #KanpurNews #LekhpalPrashantAwasthi #VoterRevisionCampaign #VaranasiLiveNews
