Kaithal News: अनैतिक कार्य करवाने के मामले में युवक गिरफ्तार

कैथल। थाना गुहला क्षेत्र में अनैतिक कार्य करवाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कैथल व जिले के बाहर से महिलाओं को अपने मकान पर बुलाकर अनैतिक कार्य करवा रहा था। आरोपी की पहचान सलेमपुर गांव निवासी दर्शन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि 10 अप्रैल को थाना गुहला प्रबंधक सनेष कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। उन्हें सूचना मिली कि डेरा भाग सिंह क्षेत्र में एक मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर अनैतिक कार्य करवाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। छापामारी के दौरान मकान से तीन महिलाएं व तीन पुरुष संदिग्ध अवस्था में मिले। पूछताछ में महिलाओं ने स्वीकार किया कि डेरा भाग सिंह गुहला निवासी सुमन की ओर से उन्हें देह व्यापार के लिए बुलाया गया था। सूचना मिलते ही डीएसपी मुख्यालय बीर भान भी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। इस बारे में थाना गुहला में केस दर्ज करके आगामी जांच डीएसपी बीर भान की ओर से करते हुए महिला आरोपी डेरा भाग सिंह गुहला निवासी सुमन को गिरफ्तार कर लिया गया था। संवाद

#YouthArrestedForAllegedlyCommittingImmoralActs #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 02:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kaithal News: अनैतिक कार्य करवाने के मामले में युवक गिरफ्तार #YouthArrestedForAllegedlyCommittingImmoralActs #VaranasiLiveNews