सियासत: संविधान दिवस पर हिमाचल के कांग्रेसी फिर करेंगे दिल्ली कूच, सात मार्गों से दिल्ली पहुंचेंगी यात्राएं

संविधान दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ता भी दिल्ली जाएंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 25 और 26 नवंबर को दिल्ली पहुंचने वाली यात्राओं में प्रदेश के कांग्रेसियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कांग्रेस ने संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए दिल्ली चलो का आह्वान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि संविधान दिवस पर देशभर से यात्राएं दिल्ली पहुंचेंगी। इनके लिए सहारनपुर, जयपुर, अलीगढ़, मेरठ, देहरादून, चंडीगढ़ और ग्वालियर समेत सात मार्ग निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों में भाग लेने का आह्वान किया।

#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 14, 2026, 16:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सियासत: संविधान दिवस पर हिमाचल के कांग्रेसी फिर करेंगे दिल्ली कूच, सात मार्गों से दिल्ली पहुंचेंगी यात्राएं #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #VaranasiLiveNews