Noida News: 1.43 करोड़ की चोरी में पुलिस की 4 टीमें जुटीं, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

- सेक्टर-50 की द क्रेसेंट सोसायटी में तीन बदमाशों ने दिया था वारदात को अंजाम, - चौथे और पांचवें तल के फ्लैटों के ताले तोड़कर ले गए थे नगदी और सोनासंवाद न्यूज एजेंसीनोएडा। सेक्टर-50 स्थित द क्रेसेंट सोसाइटी में 1.43 करोड़ रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सेक्टर-49 थाना पुलिस ने चार टीमें लगाई हैं। पुलिस सोसाइटी और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में दिखाई दे रहे तीन संदिग्धों की पहचान करने के साथ ही उनके फरार होने के रास्ते का भी पता लगाया जा रहा है।पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब 2:40 बजे बारिश के दौरान तीन बदमाश सोसाइटी की करीब सात फीट ऊंची दीवार फांदकर अंदर घुसे थे। इसके बाद उन्होंने चौथे और पांचवें तल पर स्थित फ्लैटों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश फ्लैटों से नगदी, करीब 500 ग्राम सोना, सोने के 10 बिस्कुट और बड़ी मात्रा में आभूषण लेकर फरार हो गए थे।थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि आरोपियों तक पहुंचने के लिए सोसाइटी के प्रवेश और निकास मार्गों के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस सर्विलांस और स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाकर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

#Gdsf #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 14, 2026, 16:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Gdsf



Noida News: 1.43 करोड़ की चोरी में पुलिस की 4 टीमें जुटीं, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस #Gdsf #VaranasiLiveNews