योगी की सौगात: शिक्षामित्रों का मानदेय हुआ 18 हजार, मंत्री बोले- जो हिन्दू हित की बात करेगा वही राज करेगा

शहर के सिविल लाइंस स्थित सर पदमपत सिंहानिया ऑडिटोरियम मंगलवार को उस वक्त ऐतिहासिक पलों का गवाह बना, जब शिक्षामित्र सम्मान समारोह के मंच से न केवल आर्थिक सुरक्षा का ऐलान हुआ, बल्कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का भी जोरदार शंखनाद किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअली जुड़कर शिक्षामित्रों के लिए पिटारा खोल दिया, वहीं प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के तीखे सियासी तेवरों ने आगामी राजनीति की दिशा भी स्पष्ट कर दी। मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान: 18 हजार मानदेय और कैशलेस इलाज गोरखपुर से वर्चुअली जुड़े मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जैसे ही शिक्षामित्रों के मानदेय को बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने और 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा की, पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। करीब दो हजार से अधिक शिक्षामित्रों ने खड़े होकर इस फैसले का स्वागत किया। सीएम ने कहा कि सरकार शिक्षामित्रों के त्याग और समर्पण का सम्मान करती है और उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।

#CityStates #Kanpur #KanpurShikshamitraSamman #YogendraUpadhyayKanpurSpeech #HinduInterestStatement #YogiAdityanathShikshamitraScheme #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 11:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




योगी की सौगात: शिक्षामित्रों का मानदेय हुआ 18 हजार, मंत्री बोले- जो हिन्दू हित की बात करेगा वही राज करेगा #CityStates #Kanpur #KanpurShikshamitraSamman #YogendraUpadhyayKanpurSpeech #HinduInterestStatement #YogiAdityanathShikshamitraScheme #VaranasiLiveNews